उज्जैन। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के सहपत्निक कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उन्हें उपचार हेतु भोपाल के चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा सावन भादवा माता मंदिर पर यज्ञ किया गया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष एमआर मंसूरी के अनुसार यजमान के रूप में जिला अध्यक्ष एसपी अहिरवार, मालती अहिरवार द्वारा यज्ञ संपन्न किया गया।

इस अवसर पर एमआर मंसूरी, अजय परमार, जिला संरक्षक ओम प्रकाश यादव, मातादीन अहिरवार, शकुंतला कौशल, परमानंद कटारिया, संजय पुरैया, संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र अहिरवार उपस्थित थे। सभी ने स्वास्थ्य मंत्री की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से आहुतियां दी। यज्ञ पंडित ललित नागर ने संपन्न करवाया।