धार।कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि धार ज़िले में खाद्यान्न पर्ची वितरण महाअभियान 7 सितम्बर से प्रारंभ किया जायेगा। पूर्व में महाअभियान की शुरूआत 3 सितम्बर को राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण परिसर में प्रस्तावित थी। जो कि अब स्थगित करके 7 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। ज्ञात रहे की राष्ट्रीय शोक के कारण महाअभियान की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रदेश के 52 जिलों में एक साथ प्रारंभ होने वाला खाद्यान्न पर्ची वितरण कार्यक्रम 7 से 15 सितम्बर तक किया जायेगा।