बाढ़ पीड़ितों को दिया आश्वासन:मकान,फसल सहित जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई जल्द ही कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को हंडिया कृषि उपज मंडी में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। सीएम ने कहा कि किसी को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। फसल, मकान सहित जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। जल्द ही नुकसान का सर्वे चालू करा दिया जाएगा। सर्वे के तत्काल बाद नुकसानी का मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान के आगमन पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार कू कार्यकाल दौरान हुए नुकसान का पैसा पीड़ित लोगों को नहीं दिया गया। चौहान ने कहा कि अब मैं हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मिलने पहुंच रहा हूं तो उसमें भी इन लोगों का पेट दुख रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जो गलतियां की है, हम उसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमने निरंतर युद्ध स्तर पर कार्य किया है ।और बाढ़ में फंसे 300 लोगों को बचाया भी है।चौहान ने सभी अधिकारी कर्मचारियों और स्थानीय स्वयं सेवकों को धन्यवाद दिया। जिन्होंने बाढ़ की इस भयंकर त्रासदी में किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं होने दी। और लोगों की सहायता की।
कृषि उपज मंडी में फसल बीमा की अवधि बढ़ाने के लिए किसानों ने मांग रखी थी जिस पर उन्होंने कहा कि फसल बीमा की अवधि आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से मांग करेंगे।
सीएम चौहान ने किसानो को भरोसा दिलाया कि वे निश्चिंत रहें, सभी फसलों का सर्वे करवाकर प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ अवश्य ही दिलवाया जाएगा। लौटते समय उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से रुक कर उनकी समस्या सुनी। साथ ही बाढ़ कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का मंच से आभार व्यक्त किया।
बाईट- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान