उज्जैन: शहर में सफाई व्यवस्था निरंतर जारी है नगर निगम के सफाई अमले द्वारा हर परिस्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था को संपादित किया जा रहा है। वार्ड नोडल अधिकारियों द्वारा सतत् अपने वार्डो में भ्रमण करते हुए रहवासियों से कचरा सेग्रीगेशन एवं सफाई व्यवस्था की सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है। वर्षा के समय को ध्यान में रखते हुए निरंतर जल भराव क्षैत्रो के नालो एवं चैंबरो की सफाई निरंतर करवाई जा रही है।
नगर निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट एवं ओम साई विजन के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वार्ड एवं छोटी, संकरी गलियों में घर घर तक पहुंच कर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है एवं रहवासियों में स्वच्छता की अलख जगाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।