इमरान राजा दैनिक चिरंतन शाजापुर ।
शाजापुर। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप के मध्य प्रदेश अंवतिका रीजन चैयरमेन पद पर शाजापुर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष मनोज जैन को मनोनीत किया गया है। जैन को चैयरमेन बनाए जाने पर ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप के रीजन चेयरमैन पद पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर पोरवाल द्वारा संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता, निवृर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल नाहर, स्थाई समिति अध्यक्ष शिखर बाफना के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शैलेश जैन, राष्ट्रीय चेयरमैन सुभाष वन्यायक्या सहित सभी पदाधिकारियों की सहमति से मप्र अवंतिका रीजन चेयरमैन पद पर जैन शाजापुर को मनोनीत किया गया।

मनोज जैन का स्वागत किया गया।
इनके मनोनयन पर शाजापुर ग्रुप के सदस्य एवं पदाधिकारी अजय जैन, मनोहर जैन, मनोज रामसणा, राजेश गोलेछा, महेश जैन, नरेश कोठारी, अभय जैन, पारस जैन, प्रमोद जैन, पंकज जैन, मंगलेश जैन सहित सदस्यों ने स्वागत किया।