सुसनेर से युनूस खान लाला की रिपोर्ट चिरंतन न्युज के लिए
राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था
ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विधायक की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान विधायक दांगी का निधन हो गया। दांगी के निधन के बाद अब प्रदेश मैंं उपचुनाव 27 सीटोंं की बजाए अब अट्ठाविस विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे।