कोरोना महामारी के खतरे के चलते प्रशासन के निर्देश के चलते कहीं पर भी गरबों के आयोजन नहीं होंगे।
नागदा जं. निप्र। शारदेय नवरात्रि के पहले दिन चंबल तट स्थित माॅं चामुण्डा माता मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। अल सुबह ही भक्तों ने माॅं के दर्शन कर अपने पर्व की शुरूआत की यहाॅं दिनभर श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। शहर में विभिन्न स्थानों पर माताजी की प्रतिमाओं को विधि विधान के साथ विराजित किया गया। किरण टाॅकिज चैराहे पर आकर्षक झांकी का निर्माण कर माॅं की प्रतिमा को विराजित किया गया है जो की काफी आकर्षण का केन्द्र भी बनी हुई है। कोरोना महामारी के खतरे के चलते प्रशासन के निर्देश के चलते कहीं पर भी गरबों के आयोजन नहीं होंगे।
विभिन्न स्थानों पर हुई घट स्थापना
इसी प्रकार शहर में विभिन्न स्थानों पर माताजी की प्रतिमाओं को पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विराजित किया गया। किरण टाॅकिज पर विश्व युवा मण्डल के तत्वाधान में आकर्षक झांकी का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार दीनदयाल चैक, चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, पाडल्या रोड, बिरलाग्राम, बस स्टेण्ड, गुर्जर मोहल्ला, चंबल मार्ग, गर्वमेंट काॅलोनी एवं विभिन्न स्थानों पर माताजी की प्रतिमाऐं विराजित की गई।