हम ताकतवर सबला है’
प्रेरक कार्यक्रम में ’मिस जिम’ बनी विनीता चौहान, जिम ब्यूटी की स्पर्धा में दीपिका मसीह रही अव्वल
उज्जैन। बदलते दौर की आवश्यकता है कि लड़कों को “पराठे“ बनाना और लड़कियों को “कराटे“ सिखाए…वर्तमान में बेटियों को “गिटार“ सिखाने के पहले आत्मरक्षा हेतु “कटार“ थमाएं.. विचित्र स्थितियां समाज में व्याप्त होती जा रही है.. मर्द कहते है कि अकेली औरत महफूज़ नहीं है, ये क्यों नहीं बताते कि किस की वजह से.. हम ऐसे समाज के हिस्सा है, जहां बाप की इज्जत बेटी के हाथ में होती है..लेकिन जायदाद के दस्तावेज बेटे के हाथ में.. नारी शक्ति को अब आत्म निर्भरता की परिभाषा स्वयं गढ़ना होगी.. हर नारी योग, प्राणायाम, व्यायाम, जिम के माध्यम से स्वयं को ’सबला’ बनाए…।

उक्त प्रेरणास्पद विचार स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र में आयोजित ’हम ताकतवर सबला है’ प्रेरक कार्यक्रम में वंदना एस एस रावत ने व्यक्त किए। स्वस्थ संसार जिम, तरणताल पर नारी शक्ति के मध्य रोचक स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।
’मिस जिम’ के खिताब पर विनीता चौहान ने कब्जा जमाया। जिम ब्यूटी की स्पर्धा में दीपिका मसीह अव्वल रही। बेस्ट प्लांक होल्डर स्पर्धा में रीना शर्मा (प्रथम) तथा नूपुर प्रजापत (द्वितीय) रही।
बेस्ट स्क्वाट होल्डर प्रतियोगिता में सलोनी शर्मा (प्रथम), प्रियंका जैन (द्वितीय) रही। पंजा कुश्ती स्पर्धा में साक्षी कालरा (प्रथम), सकीना दारूवाला (द्वितीय) स्थान पर रही।
इस अवसर पर जिम की समर्पित कोच ईशा खान व कनिष्का शर्मा का ’विशिष्ट खेल अभिनन्दन’ अतिथि द्वारा किया गया।
वंदना रावत का स्वागत हर्षिता अमृतकर, काजोल राजपूत, दीपिका ऐलानी, पूनम जैन में किया।
सूत्रधार यशस्वी सिंह गौर में किया तथा आभार गुंजन बामनिया ने किया। अंत में सामूहिक नृत्य से समारोह का समापन हुआ।